BREAKING NEWS
NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2026, 1:10 pm
KHABAR : सिंगोली में हर्षाेल्लास से मना दशहरा, धू-धू कर जला अहंकार का प्रतीक रावण, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया रावण दहन, भव्य आतिशबाजी और आकर्षक झांकियों ने मोहा मन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बे में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विशाल पथ संचलन निकाला गया, वहीं विभिन्न वार्डों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का भी धूमधाम से विसर्जन किया गया। शाम को बजरंग व्यायामशाला के करतबबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों से चल समारोह निकाला।

चल समारोह में रामलीला के कलाकारों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमानजी और रावण के स्वरूप धारण कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। यह चल समारोह रात करीब 8 बजे कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचा, जहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ रावण दहन-
देर रात करीब 10.15 बजे विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने नगरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पूर्व बूंदी की भव्य आतिशबाजी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई। रावण दहन देखने के लिए सिंगोली कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रावण दहन के साथ ही मैदान जयकारों से गूंज उठा और लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व उत्साह के साथ मनाया।

सुरक्षा और यातायात के रहे पुख्ता इंतजाम-
कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। तहसीलदार ऋषभ ठाकुर और थाना प्रभारी शिव कुमार रघुवंशी अपने-अपने विभागों की टीमों के साथ व्यवस्थाओं पर नजर रखते हुए मुस्तैद रहे।

जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश, उपाध्यक्ष एवं मेला कमेटी अध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, सांसद प्रतिनिधि गोपाल धाकड़, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा, सहकार भारती जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता मेहता, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी सहित पार्षदगण और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी एवं कुंजबिहारी कारपेंटर ने किया। अंत में मेला कमेटी अध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ने सभी सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE