मंदसौर। अफीम नीति जारी होने में हो रही देरी को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में आज किसान नेता श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अफीम किसान मंदसौर में एकत्रित होकर पैदल मार्च निकालेंगे। किसान जिला अफीम अधिकारी कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे।
जानकारी के अनुसार, किसान अफीम नीति में हो रही देरी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे और जल्द नीति जारी करने की मांग करेंगे। इस आंदोलन के तहत किसान पैदल मार्च निकालकर जिला अफीम अधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराएंगे।
वहीं, किसान नेता श्यामलाल जोकचंद सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर पहुंच गए हैं। उनके नेतृत्व में किसानों के एकत्रित होने और पैदल मार्च की तैयारी की जा रही है। किसानों के इस प्रदर्शन को लेकर अब सभी की नजरें प्रशासन की प्रतिक्रिया और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।