नीमच। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, नीमच द्वारा आराध्य देव एवं समाज के पितृपुरुष महाराजा श्री अजमीढ़जी की जयंती महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के पदाधिकारियों ने समस्त समाजजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर महोत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
समाज द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 26 अक्टूबर को शाम 5 बजे श्री स्वर्णकार मांगलिक भवन, नीमच से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से इसी स्थान पर स्नेहभोज का आयोजन होगा।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराजा श्री अजमीढ़जी की जयंती समाज के लिए विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर समाजजन एकत्रित होकर आराध्य देव का स्मरण करेंगे और उत्साहपूर्वक जयंती महोत्सव मनाएंगे।
कार्यक्रम के संबंध में समाज अध्यक्ष जितेंद्र सोनी (सोलाजी), कन्हैया (काला) सोनी (पार्षद), सचिव जितेंद्र कुमार सोनी (कॉलेज इंटरप्राइजेस), उपाध्यक्ष रवि वर्मा (एनपीसी), कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा (बाबू भाई ज्वेलर्स) एवं सहसचिव कन्हैया सोनी (कारीगर) सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।