गरोठ। समीपस्थ ग्राम लाखाखेड़ी में खेत पर सिंचाई का कार्य करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में खेत मालिक की पत्नी भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर घनश्याम पिता कन्हैयालाल बारेठ खेत में पानत (सिंचाई) का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए खेत मालिक की पत्नी सहायता बाई आगे आईं, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। हादसे में मजदूर की मौत से क्षेत्र में दुख व्याप्त है, वहीं घायल महिला के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और घायल महिला की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।