भादवा माता। अत्यंत दुखद नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज की सामाजिक गतिविधियों में हमेशा तत्पर रहकर समाज के लिए कार्य करने वाले वह भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता भादवा माता के प्रकाश नागदा का आज अकस्मात निधन हो गया। यह घटना दिल को एकदम आघात लगने जैसी है क्योंकि हम सब के बीच प्रकाश नागदा हमेशा एक हंसमुख चेहरे के रूप में सबके साथ मिलनसार रहकर व्यवहार करते थे। सबके साथ हंसकर बात करना यह उनके व्यवहार में शामिल था। आज सुबह तबीयत खराब होने के चलते उन्हें नीमच ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह घटना सबके इसलिए आघात पहुंचाने जैसी घटना है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि स्वर्गीय नाना लाल के सुपुत्र और मेनारिया समाज के एमपी जॉन मंत्री डमरलाल नागदा के भतीजे, विजय के बड़े भाई
पूरण और ओंकार के काका जी, परशुराम के भाई, अभिषेक के पिताजी, प्रकाश नागदा का स्वर्गवास हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा 11.00 बजे निकाली जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मोहन नागदा ने दी।