BREAKING NEWS
NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2026, 3:47 pm
BIG NEWS : बिना नंबर, फिर भी दंगल में उतरेगी कांग्रेस, हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी, कल तक नाम होगा फाइनल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। इसे लेकर सियासत भी जारी है। वहीं इस बीच खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस पार्टी भी अपना कैंडिडेट उतारने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महिला प्रत्याशी पर दांव खेल सकती है।


मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव होना है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से प्रत्याशी घोषित किया है। हरदीप पुरी के नाम के ऐलान के बाद से ही कांग्रेस हमलावर है। विपक्ष हरदीप पुरी का नाम एपस्टीन फाइल से जोड़ रही है। वहीं अब कांग्रेस पार्टी हरदीप सिंह पुरी के सामने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा जा सकता है। पार्टी नेताओं के अंदर मंथन शुरू हो गया है।


30 अक्टूबर तक नाम होगा फाइनल!
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस कल तक प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकती है। इधर, कांग्रेस संगठन महासचिव संजय कामले ने बताया कि हरदीप पुरी के सामने महिला उम्मीदवार को उतारने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एपस्टीन फाइल से जुड़े व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है। हरदीप सिंह का नाम सभी के लिए आपत्तिजनक है। कांग्रेस के उम्मीदवार पर विचार विमर्श चल रहा है। कांग्रेस भी अपना प्रत्याशी उतारेगी, महिला चेहरे पर मंथन चल रहा है।


2 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख
हालांकि कांग्रेस के पास जीत का आंकड़ा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। आपको बता दें कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। इसके बाद 3 नवंबर को प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि उम्मीदवार आगामी 5 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। अगर चुनाव की स्थिति बनती है, तो आगामी 12 नवंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा।


मध्य प्रदेश से वर्तमान राज्यसभा सांसदों की लिस्ट
विवेक तन्खा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
अशोक सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
सुमित्रा वाल्मीक (भारतीय जनता पार्टी)
कविता पाटीदार (भारतीय जनता पार्टी)
उमेश नाथ महाराज (भारतीय जनता पार्टी)
बंशीलाल गुर्जर (भारतीय जनता पार्टी)
माया विक्रमसिंह नारोलिया (भारतीय जनता पार्टी)
रजनीश कुमार अग्रवाल (भारतीय जनता पार्टी)
महेश केवट (भारतीय जनता पार्टी)
तरुण चुघ (भारतीय जनता पार्टी)


केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से एक सीट 14 अक्टूबर 2026 से खाली है। इस सीट पर अब उपचुनाव होना है। अगर चुनाव की स्थिति बनती है, तो आगामी 12 नवंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE