BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2026, 5:02 pm
KHABAR : पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का वितरण कल, नीमच जिले में ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का वितरण 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले के ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर एवं बड़ी स्क्रीन तथा ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को ई-केवाईसी, आधार एवं बैंक खाते की लिंकिंग तथा भुगतान की स्थिति के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE