BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2026, 5:06 pm
KHABAR : एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में होंगे निःशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम, डेयरी फार्मिंग, मशरूम उत्पादन, जूट उत्पाद निर्माण और प्लंबिंग-सैनिटरी वर्क्स का मिलेगा प्रशिक्षण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), नीमच द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत डेयरी फार्मिंग एवं कृषि उद्यमिता, मशरूम उत्पादन, जूट उत्पाद निर्माण तथा प्लंबिंग एवं सैनिटरी वर्क्स का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संबंधित कार्यों का तकनीकी एवं व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इसके साथ ही बैंक ऋण, स्वरोजगार योजनाओं और ऋण आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रमों की तिथियां एवं अवधि-
संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा।
डेयरी फार्मिंग एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण: 31 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ, अवधि 10 दिन।
जूट उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण: 2 नवंबर 2026 से प्रारंभ, अवधि 14 दिन।
मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण: 11 नवंबर 2026 से प्रारंभ, अवधि 10 दिन।
प्लंबिंग एवं सैनिटरी वर्क्स प्रशिक्षण: 13 नवंबर 2026 से प्रारंभ, अवधि 30 दिन।
आवास, भोजन और नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क

प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। डेयरी फार्मिंग एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण में पशुपालन, कृषि और बागवानी सहित संबंधित विभागों के अनुभवी वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी प्रतिभागियों को संबंधित कार्यों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। साथ ही, ऋण आवेदन प्रपत्र भरने और बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं के समाधान में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच में आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं अंकसूची की छायाप्रति प्रस्तुत करना आवश्यक है। डेयरी फार्मिंग एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के लिए 4 पासपोर्ट साइज फोटो, जबकि जूट उत्पाद निर्माण, मशरूम उत्पादन तथा प्लंबिंग-सैनिटरी वर्क्स प्रशिक्षण के लिए 3 पासपोर्ट साइज फोटो मांगे गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं अंकसूची की छायाप्रति के तीन सेट प्रस्तुत करने होंगे।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा प्रवेश
संस्थान में प्रशिक्षण के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मोबाइल नंबर 9111053516, 9074201015 एवं 9009684125 पर संपर्क कर सकते हैं। प्लंबिंग एवं सैनिटरी वर्क्स प्रशिक्षण के संबंध में 9479441178 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE