भगवानपुरा। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई भगवानपुरा द्वारा सुमेरसिंह जाधव के हाईस्कूल प्राचार्य पद पर पदोन्नत होने एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुरा का पुनः पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक मनोज बिल्लौरे ने अपने उद्बोधन में सुमेरसिंह जाधव के पूर्व कार्यकाल की प्रशंसा की। साथ ही शिक्षकों की जायज मांगों का त्वरित निराकरण करने की अपेक्षा व्यक्त की।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई भगवानपुरा के अध्यक्ष मंगलसिंह सोलंकी ने सुमेरसिंह जाधव को पदोन्नति की बधाई दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुमेरसिंह जाधव ने अपने उद्बोधन में शिक्षक हित में कार्य करने का आश्वासन दिया और सभी उपस्थितजनों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य विजय मालवीय, हाईस्कूल मोहना के प्राचार्य टेमरे सर, मदनी खुर्द के प्रधान पाठक अवासे सहित वरिष्ठ शिक्षक एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।