खरगोन। जिले के कसरावद नगर की सीमा वृद्धि का मामला तूल पकड़ने लगा है। मध्यप्रदेश शासन ने 28 सितंबर को पत्र जारी कर सभी नगरीय निकायों को सीमा वृद्धि प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की है, लेकिन कसरावद नगर परिषद ने इस पर विचार के लिए 3 नवंबर की तारीख तय की है।इसी को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि बैठक समय-सीमा के 3 दिन बाद होगी तो कसरावद का प्रस्ताव समय पर शासन तक नहीं पहुंच पाएगा।
ज्ञापनकर्ताओं का कहना है कि सीमा वृद्धि केवल फाइल का काम नहीं, बल्कि नगर के भविष्य के सुनियोजित विकास, सड़क, पानी, ड्रेनेज और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़ा अहम विषय है। इसमें देरी से नगर को विकास के अवसरों से वंचित होना पड़ सकता है।मांग की गई है कि एसडीएम तत्काल हस्तक्षेप कर 31 अक्टूबर से पहले ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाएं और प्रस्ताव शासन को भेजने की प्रक्रिया पूरी कराएं।