BREAKING NEWS
NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2026, 6:37 pm
KHABAR : पारस की मौत में आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, जबलपुर में प्रशासन की कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, देवी जागरण पर लाठी-डंडों से की थी हत्या, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। आजाद नगर गोकलपुर में देवी जागरण और भंडारे के दौरान हुए विवाद में पारस यादव की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार के चिह्नित अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।


दरअसल, रविवार देर रात रांझी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गोकलपुर में देवी जागरण और भंडारे के दौरान विवाद हो गया था। इसमें दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल 48 वर्षीय पारस यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

शव रखकर किया था प्रदर्शन
पारस यादव की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने विकल मोड़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देने और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।

प्रदर्शन के कारण तीनों मार्गों पर लंबा जाम लग गया था। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को मांगें पूरी करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था।

मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
मामले में रांझी पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद गुरुवार को प्रशासन ने आरोपी के चिह्नित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE