BREAKING NEWS
NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2026, 6:59 pm
KHABAR : देवास शराब कांड में इंदौर कनेक्शन, कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे की गिरफ्तारी के बाद गरमाई सियासत, बीजेपी और कांग्रेस में छिड़ा तीखा संग्राम, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के चर्चित देवास शराब कांड में जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। चंदाना-बिंजाना में जहरीली शराब पीने से हुई 13 संदिग्ध मौतों के इस मामले में पुलिस ने इंदौर के केमिकल व्यापारी और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाईप्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद राज्य की सियासत पूरी तरह गरमा गई है और सत्ताधारी दल बीजेपी व विपक्षी दल कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं।


केमिकल सप्लाई और गोदाम सील की कार्रवाई
पुलिस जांच के मुताबिक इस शराब कांड का मास्टरमाइंड इंदौर के क्षिप्रा का रहने वाला अजय राठौर है। आरोपी ने नकली शराब बनाने के लिए पेंट थिनर में इस्तेमाल होने वाले केमिकल का उपयोग किया था। यह केमिकल उसने इंदौर के दवा बाजार स्थित अमन कासलीवाल की शॉप से खरीदा था। असली शराब की खेप में नकली शराब मिलाकर इसे क्षिप्रा, भाड़ पिपल्या और चंदाना की शराब दुकानों से खपाए जाने की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इंदौर की लोहा मंडी स्थित ‘राइजिंग ब्रदर्स’ के गोदाम को सील कर दिया है। इस कांड में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है और 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


मंत्री विश्वास सारंग के गंभीर आरोप और बीजेपी का हमला
इस गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को इस मामले में जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आनंद कासलीवाल आज भी जीतू पटवारी के साथ घूमते हैं और क्या अमन व आनंद कासलीवाल ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी का खर्च उठाते हैं? बीजेपी ने जहरीली शराब के कारोबार से कांग्रेस को फंडिंग मिलने और पार्टी कार्यालय के संचालन का गंभीर आरोप लगाया है।


कांग्रेस का पलटवार- ‘बेवजह बयानबाजी कर रहे हैं मंत्री’
बीजेपी के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने इसे बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ बेबुनियाद आरोप लगा रही है, जबकि उन्हें निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि कल तक तो बीजेपी यह कह रही थी कि वह जहरीली शराब थी ही नहीं, तो फिर सरकार और मंत्रियों को यह बताना चाहिए कि वे किसे बचाने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा और कहा कि मंत्री विश्वास सारंग सिर्फ अपनी पार्टी में नंबर बढ़ाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE