चित्तौड़गढ़। चुनावी प्रचार के तहत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न वार्डों और गांवों में जनसभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया।
वार्ड नंबर 1 नारेला एवं पुरोहितों का सांवता से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश जटिया, वार्ड नंबर 29 बड़ोदिया एवं सिरोड़ी से संजू बाई तेली, वार्ड नंबर 7 गणेशपुरा एवं रोलाहेड़ा से दुर्गाशंकर चौबीसा, वार्ड नंबर 6 धनेतकलां एवं डगलाखेड़ा से कमलेश सुथार तथा वार्ड नंबर 5 कश्मोर एवं पाण्डोली से भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल के समर्थन में जनसभाएं आयोजित की गईं।
इस अवसर पर चुनाव संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़, सावा मंडल अध्यक्ष अनिल सुखवाल, घोसुण्डा मंडल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन डांगी, मंडल महामंत्री लीलाशंकर सिंह, रवि कल, हेमराज मेघवाल, मंडल उपाध्यक्ष रामनरेश गाडरी, रमेश गुर्जर, देवीलाल गाडरी, नंदलाल डांगी, रमेश सुथार, मंगनीराम डांगी, गणेश साहू और सीताराम जाट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।