चित्तौड़गढ़। जिला परिषद वार्ड नंबर 16 से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधान सुशीला कंवर ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विकास योजनाओं और किसान हित में लिए गए निर्णयों का उल्लेख किया।
सुशीला कंवर ने ग्राम आसावरा, मगरदा, मिन्नाणा, नपावली, लक्ष्मीपुरा, कीरों का खेड़ा, मेघवालों का खेड़ा, गुलजी का खेड़ा, हापाखेड़ी, भीमलोद, सोमावास, जोगनखेड़ी और खोड़ीप सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं।
विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने सुशीला कंवर का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं, ग्राम मेघवालों का खेड़ा में भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह आकोला, मंडल महामंत्री सुरेश डांगी, छोगालाल डांगी, कैलाश कीर, कालू गाडरी, सुधीर प्रताप सिंह और हरिओम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।