खरगोन। नगर पालिका परिषद द्वारा शुक्रवार को राधाकुंज मांगलिक परिसर में जिला स्तरीय जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर गुरु प्रसाद, एसपी रविंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी और जिला पंचायत सीईओ मिलिंद नागदेवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया गया। साथ ही आमजन की समस्याएं सुनकर शिकायतों से जुड़े आवेदन भी प्राप्त किए गए। स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने आमजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से उनका लाभ लेने की अपील की।