चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जैन मंडल के तत्वावधान में श्री केसरियाजी जैन गुरुकुल में आयोजित समारोह में श्री महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष आदित्येन्द्र सेठिया ने रजनी रांका को वर्ष 2026-28 के लिए श्री महावीर जैन महिला मंडल का अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों एवं महिला मंडल की सदस्यों ने रजनी रांका को नवीन दायित्व के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके पश्चात महिला मंडल की वर्तमान अध्यक्ष कल्पना मेहता ने उद्बोधन दिया। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष आदित्येन्द्र सेठिया ने रजनी रांका के नाम की घोषणा की।
समारोह में श्री महावीर जैन मंडल के महासचिव अरविंद ढीलीवाल,पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र दोशी, सोहनलाल पोखरना, सहित श्री केसरियाजी जैन गुरुकुल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला मंडल की वर्तमान अध्यक्ष कल्पना मेहता के साथ परामर्श मंडल की उमा सुराणा, नम्रता गदिया लक्ष्मी पोखरना, स्नेहा ढीलीवाल, दिलखुश खेरोदिया एवं ज्योति चंडालिया सहित महिला मंडल की समस्त कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहीं।
नवनियुक्त अध्यक्ष रजनी रांका ने सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों दीपावली की शुभकामना के साथ आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिला मंडल के धार्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा की।
कार्यक्रम का संचालन स्वाती छाजेड़ ने किया।