चित्तौड़गढ़। गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान की ओर से समाज अध्यक्ष प्रहलाद गौड़ के तत्वावधान में नगर परिषद की नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद पूजा गौड़ और सभापति अनिल ईनाणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सभापति अनिल ईनाणी को उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं पार्षद भोलाराम, गोपाल जाजू और मोहित गौड़ सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों का भी अभिनंदन किया गया। सभी अतिथियों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
इस अवसर पर समाज के सचिव हरीश गौड़, प्रमोद गौड़, छोटू जी, दिनेश गौड़, कोषाध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष चेतन गौड़ सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
समाज पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही चित्तौड़गढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नागरिकों से सहयोग की अपील की।