KHABAR : मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की रोइंग विधा वर्ष 2024-25 के लिए हॉकी स्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर होगा जिले की प्रतिभाओं का चयन, पढ़े खबर 

April 3, 2024, 6:19 pm




मंदसौर। मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की रोइंग विधा वर्ष 2024-25 के लिए मन्दसौर से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन रोइंग विधा के लिए चयन दिनांक 06/04/2024 को प्रातः 08 बजे से हॉकी स्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर होगा।  जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने बताया की मध्य प्रदेश शासन खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय वाटर स्पोर्ट्स  अकादमी हेतु रोइंग विधा हेतु प्रतिभा चयन का आयोजन किया जा रहा हे जिसमें जिले के 12 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन भोपाल से आए तकनीकि टीम के सदस्यों द्वारा खेल के निर्धारित माप दंड अनुसार करेंगे, प्रतिभा चयन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को चयन आयोजन में जन्म प्रमाण-पत्र साथ लाना और आवश्यक स्पोर्ट्स किट में आना अनिवार्य होगा,  चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु खिलाड़ी प्रातः 8 बजे कार्यालय खेल विभाग हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान एमआईटी चौराहा मंदसौर में अपनी उपस्थिति दे। उक्त चयन आयोजन में जिला खेल अधिकारी ने सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को भाग लेने हेतु अनुरोध किया है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP