BREAKING NEWS
KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 1:44 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और मुखबिर की सूचना, जब खाकी ने की घेराबंदी तो पहुंचा 19 साल का अरूण, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये लाखों रूपये कीमत का ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहा था तस्कर, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के भावगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रैक्टर ट्रॉली से 1 लाख 20 हजार की कीमत का 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। भावगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करनाखेड़ी-करजू रोड से एक ट्रैक्टर ट्रॉली गुजरने वाली है। जिसमें अवैध रूप से डोडाचूरा की तस्करी की जाने वाली है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के करनाखेड़ी-करजू रोड, विघ्न हरण महादेव मंदिर के निकट नाकाबंदी कर बताए गए हुलिए वाले ट्रैक्टर ट्राली को रोककर तलाशी लेने पर ट्राली में भरा 60 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। मौके से पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरुण (19) निवासी करजू का होना बताया है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE