KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल का जाना हालचाल, धनेरिया कला स्थित निवास पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात, पढ़े रतन पंडित की खबर
June 3, 2026, 7:31 pm
नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संगठन महासचिव संजय कामले ने बुधवार को धनेरिया कला पहुंचकर अस्वस्थ चल रहे पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, बृजेश मित्तल, राकेश अहीर एवं पार्षद योगेश प्रजापति भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पूर्व विधायक पटेल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा उनके परिवारजनों से भी चर्चा की। मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।