BREAKING NEWS
REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 8:58 am
WEATHER_UPDATE: भोपाल-एमपी में 4 दिन बाद कड़ाके की ठंड! चंबल में हल्की बारिश के आसा, अभी बढ़ा रहेगा रात का तापमान, पढ़े खबर

Share On:-

 

मध्यप्रदेश । 4 दिन बाद कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 नवंबर के बाद मौसम बदल जाएगा। पारे में गिरावट होगी। तब तक रात में तापमान बढ़ा हुआ ही रहेगा। इससे पहले बुधवार को चंबल में हल्की बारिश के आसार हैं। बाकी शहरों में बादल छा सकते हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पश्चिमी छोर पर पोस्ट मानसून सक्रिय है। वहीं, राजस्थान की तरफ भी चक्रवाती सिस्टम बना है। इसके चलते 12 नवंबर तक रात में तापमान बढ़ा रहेगा। इसके बाद तेज ठंड के असर हैं। खासकर रात के तापमान में गिरावट होगी।
 
भोपाल में फिलहाल ठंड का आसार कम है, लेकिन 12 नवंबर से ठंड तेज हो जाएगी। इसके बाद चंबल में बारिश होने और बाकी प्रदेश में बादल छाने के आसार हैं। अभी रात का तापमान बढ़ा हुआ ही रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश में नवंबर में अभी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। अभी तीसरा सिस्टम बन रहा है। पाकिस्तान से होते हुए दो सिस्टम गुजर चुके हैं। नया सिस्टम 9 नवंबर से एक्टिव होगा। इसके 4 दिन बाद तेज ठंड पड़ने के आसार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE