BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 12:58 pm
BIG BREAKING : नीमच में बलवंत दास के सुसाइड नोट ने उगले कई राज, झूठे अफीम केस और जमीन हथियाने को लेकर गिरदावर, पटवारी व परिवार के कई लोग जांच के घेरे में, अंधे कानून ने फिर ली एक किसान की जान, पढ़े Suicide note की इनसाइड स्टोरी 

Share On:-

नीमच। जीरन थाना क्षेत्र के कुचड़ोद निवासी किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बलवंतदास बैरागी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने गुरूवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। 

जिला अस्पताल चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बलवंतदास बैरागी को परिजन बेहोशी की हालत में गुरूवार सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन करने की बात कही। बैरागी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उक्त सुसाइड नोट में मृतक बैरागी ने आत्महत्या का कारण बताते हुए क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी, गिरदावर व पटवारी सहित अन्य पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आगामी जांच कर रही है। 

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलवंतदास बैरागी के पास 15 बीघा जमीन है। उक्त जमीन को लेकर परिवार में आपसी विवाद है। इसी जमीन को हथियाने के लिए परिवार के लोग लगातार बलवंत पर दबाव बना रहे थे। प्रशासनिक अधिकारी, गिरदावर जाबिर खां, पटवारी नवीन तिवारी सहित अन्य भी बलवंत को लगातार परेशान कर रहे थे। बलवंत के पिता की वर्ष 2005 में मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में वे पत्नी सहित दो लड़कियां व एक लड़के को पीछे छोड़ गए हैं। उक्त जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने की बात भी सामने आई है। 

सुसाइड नोट में इन परिजनों के नाम का जिक्र- 
गोपाल दास, लाला दास, सुनिता, जसोदा बाई पति मोहनदास, गुलाब सिंह, गट्टू सिंह व बलबहादुर सहित अन्य परिजनों पर आरोप लगाया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि वे उसे व उसके लड़के 2016 से एनडीपीएस एक्ट में फंसाने की धमकी देते आ रहे हैं। दबंगों ने उसके खेत, कुएं व रास्ते पर भी कब्जा कर रखा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE