नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा शुक्रवार को अपने जावद प्रवास के दौरान सरवानिया महाराज पहुंचे। उन्होंने यहां नगर परिषद सभागार में आमजनों और नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना तथा प्राप्त जन समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे।