BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2022, 11:27 am
BIG NEWS : नीमच शहर का आंबेडकर मार्ग और निर्माणाधीन मल्टी, जब नगर पालिका को लगी इस नियम के उल्लंघन की भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही अमले के साथ मौके पर दी दस्तक तो बाधक बना पार्षद, निर्माणकर्ता राजेश नागदा का बयान भी आया सामने, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के आंबेडकर मार्ग पर इन दिनों एक के बाद एक मल्टियों का निर्माण हो रहा है। इन्हीं में से एक मल्टी ऐसी भी है जो नियम विरूद्ध बन रही है। नगर पालिका को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो अमला एक्शन में आया और संबंधित को नोटिस जारी किए। बावजूद निर्माणकर्ता राजेश नागदा ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर शुक्रवार शाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और सामग्री जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान पार्षद धर्मेश पुरोहित ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने नियम अनुसार कार्रवाई को अंजाम दिया। 

नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंबेडकर रोड पर एक मल्टी के निर्माण में एमओएस का उल्लंघन हो रहा है। वहीं बिना अनुमति बनाए गए बेसमेंट की शिकायत भी नपा तक पहुंची थी। इस पर नपा अधिकारियों ने मल्टी निर्माणकर्ता को दो बार नोटिस जारी किए थे। बावजूद संबंधित ने जवाब नहीं दिया। इस पर शुक्रवार शाम अमला मौके पर पहुंचा और निर्माण सामग्री जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान पार्षद धर्मेश पुरोहत भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी स्थानों पर एक जैसी कार्रवाई करने व कार्रवाई से पूर्व सूचना देने की बात कहते हुए विरोध दर्ज कराया। लेकिन अधिकारियों ने पार्षद की एक ना सुनी और नियम अनुसार कार्रवाई को अंजाम दिया। 
वहीं मल्टी निर्माणकर्ता राजेश नागदा का कहना है कि मल्टी का निर्माण नियमों के तहत किया जा रहा है। जबकि शिकायतकर्ता पड़ोसी ने खुद एमओएस का उल्लंघन किया है। मेरे द्वारा करवाया जा रहा निर्माण कार्य किसी भी तरह से गलत नहीं है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE