दलौदा। मन्दसौर जिले के गांव कुंचड़ोद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन के अवसर पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी आती थी। इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए यहां एक करोड़ 65 लाख से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है। यह बनने से क्षेत्र की जनता को छोटी मोटी बीमारियों के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। इन्होंने मंच से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही। सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मंच से ही गांव में हाई मास्क लाइट की स्वीकृति दी गई।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंच से केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मोदी ने हर गरीब के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान योजना लागू की जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के 6000 के साथ 4000 मुख्यमंत्री सम्मान निधि मिल रही एवं 0 प्रतिशत ब्याज पर पैसा मिल रहा।
नानालाल अटोलिया जिला अध्यक्ष भाजपा ने स्वागत भाषण देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने कुचड़ौद से झावल, एवं दो विधानसभा को जोड़ने वाली सेमलिया काजी से मुंडला फोजी सड़क मार्ग की मांग पर वित्त मंत्री ने कहा की मध्य प्रदेश की सभी सड़कें भाजपा द्वारा ही बनाने का दावा किया। कहा बाकी सड़कें भी हम ही बनाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल गुजरिया ने किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बसंती लाल मालवीय, सरपंच कारूलाल भील, उपसरपंच बिहारी गोयल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि प्रेमसिंह पंवार सहित भाजपा पदाधिकारी क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।