BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2022, 12:21 pm
KHABAR : कलेक्टर ने खाद वितरण केंद्र का किया निरीक्षण, रामपुरा तहसील के बहुउद्देशीय स्थापित केंद्र पहुंचे, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख इसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। खाद की मारा-मारी के चलते प्रदेश एवं जिले किसानांे को परेशानी हो रही है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर के निरीक्षण में नगदी खाद केंद्र भी नीमच जिले में खोल दिए हैं। इसी को लेकर जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने मनासा तहसील में खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं रामपुरा तहसील के बहुउद्देशीय स्थापित नगदी वितरण केंद्र का भी जायजा लिया। जिसमें पूरी व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। 
तहसीलदार रामपुरा बीके मकवाना से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर नीमच के निर्देशानुसार रामपुरा में किसानों के लिए खाद का वितरण दोपहर से प्रारंभ कर दिया है। रामपुरा नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित सांवलिया बीज भंडार पर सरकार द्वारा लगभग 27 टन खाद उपलब्ध कराया गया है, जिसे कस्बा पटवारी की देखरेख में वितरित किया जा रहा है। एक और खाद वितरण केंद्र प्रारंभ हो जाएगा। जिससे क्षेत्र के किसानों को कृषि कार्य हेतु सुविधा मिल पाएगी। 
निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक केशर सिंह, मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधक कैलाश भाटी, प्रशासक एनके नानेचा, जिला जनसंपर्क अधिकारी मालवीय तथा कृषि विभाग के कर्मचारी गण एवं अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE