BREAKING NEWS
KHABAR : पुलिस ने की आगामी त्यौहारों पर शांति और.. <<     लगातार बारिश से क्वारी नदी उफान पर, आधा दर्जन.. <<     KHABAR : शासन के निर्देशानुसार अधिकारी-कर्मचारी.. <<     शिवपुरी जिले के सुलारकला में वन विभाग की जमीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नवांकुर सखियों ने मिट्टी से बनाई गणेश.. <<     KHABAR : नवंबर में क्षत्रिय क्रांति महासम्मेलन.. <<     KHABAR : साइकिल से 39 हजार किमी यात्रा कर छिंदवाड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की नीमच.. <<     KHABAR : हरतालिका तीज, सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश के समरदीप ने शॉटपुट में जीता.. <<     KHABAR : संविधान और सामाजिक न्याय पर.. <<     मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ग्राम केरी में हुई फायरिंग की घटना, 10 हजार.. <<     KHABAR : उद्यानिकी विभाग की योजना का लाभ लेकर.. <<     गुना में प्रखंड मार की मऊ के खंड नानीपुरा में.. <<     KHABAR : वन विभाग की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2022, 3:43 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश विधुत पेंशनर्स की न्यायोचित मांगों का निराकरण नहीं होने पर शांतिपूर्ण आंदोलन 14 नवम्बर को, विशाल धरना प्रदर्शन कर बुलंद करेंगे आवाज, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर

Share On:-

नीमच।  प्रदेश के 55 हज़ार विधुत  पेंशनर्स अपनी न्यायोचित मांगों के लिए निरंतर शासन/ कंपनी प्रशाशन  से अनुनय, विनय, ज्ञापन धरना आदि माध्यमों से निराकरण किए जाने का अनुरोध पेंशनर्स एसोसिएशन के माध्यम से करते आ रहे हैं, परंतु पेंशनर्स की निरंतर उपेक्षा की जा रही है विद्युत मंडल से विद्युत कंपनियां बनाते समय यह आश्वस्त किया गया था कि विद्युत कर्मियों व पेंशनर्स की सेवा शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं होगा वह राज्य शासन के अनुरूप सारी सुविधाएं व आदेश विद्युत कंपनियों को भी दिया जाएगा परंतु बड़े दुख व निराशा का विषय है की  उनकी न्यायोचित  मांगों का निराकरण नहीं हो पा रहा है इससे पेंशनर्स में घोर असंतोष व शासन के प्रति रोष  व्याप्त है तथा वे आर्थिक तंगी, बदहाली का जीवन भी जी रहे हैं आपसे अनुरोध है की पेंशनर्स एसोसिएशन को पेंशनर्स की समस्याओं के हल के लिए उन्हें वार्ता हेतु बुलाकर समस्याओं का  निदान कर के निम्न अनुसार लाभ तत्काल दिया जाए। अन्यथा की स्थिति में विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन संपूर्ण प्रदेश में निम्नानुसार दिनांक 14 नवंबर 2022 से क्रमबद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन प्रारंभ कर देगा इसके तहत दिनांक 14 नवंबर को प्रत्येक कंपनी मुख्यालय/ क्षेत्रीय/ मुख्यालय पर प्रातः 11:00 से साईं काल 4:00 बजे तक क्रमिक अनशन धरना प्रदर्शन आम सभा करेंगे एवं तब तक भी मांगे नहीं मानी जाने पर दि•24 नवंबर 2022 को राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के साथ एकजुट होकर संपूर्ण प्रदेश के विद्युत पेंशनर्स एवं राज्य पेंशनर्स द्वारा एक विशाल विरोध रैली भोपाल में आयोजित कर शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर विरोध प्रकट किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन व कंपनी प्रशासन की होगी।

प्रमुख मांगे निम्नानुसार हैं-

(1)-सर्व प्रथम विधुत पेन्सनर्स को राज्य पेन्सनर्स के अनुरुप 6% एवं केंद्र के समान 38% तथा समय-समय पर की जा रही महंगाई राहत में वृद्धि केंद्रीय दर से अभिलंब स्वीकृति हेतु कंपनी प्रशासन को आदेशित किया जाए
(2)- छ्ट्वे वेतनमान का 32 माह का एवं सातवें वेतनमान का लंबित 27 माह के एरियर्स का भुगतान शीघ्र किया जावे।
(3)-पेंशनर्स को आयुष्मान योजना/  पेंशन बीमा योजना/केश लेश योजनाओं से जोड़ा जाए। एवं केंद्र शासन के अनुरूप ₹1000 प्रति माह चिकित्सा भत्ता दिया जाए।
(4)-मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ का पुर्ननिर्माण अधिनियम की धारा 49 को अविलंब विलोपित किया जाए।
(5)-पेंशनर्स को वर्तमान में 80 वर्ष पूर्ण होने पर 20% की वृद्धि की जाती है, जो कि माननीय  सुप्रीम न्यायालय निर्णय के परिपेक्ष में 79 वर्ष की आयु पूर्ण  होते ही प्रदान की जाए। हिमाचल सरकार के अनुरूप सेवानिवृत्ति के पश्चात प्रति 5 वर्ष मैं पेंशन की बढ़ोतरी की जाए।
(6)- प्रतिवर्ष 30 जून को सेवनिवर्त पेन्सनर्स को न्यायालय के आदेश के परिपालन में एक  अतिरिक्त इन्क्रीमेंट प्रदान किया जाये।
(7)-माह सितम्बर 2022 की पेन्सन 1ता.के स्थान पर 7 से 10 दिन तक की देरी से दिये जाने की घटना की  पुनरावर्ती न की जाये व प्रतिमाह की आखिरी तारीख को पेंशन को भुगतान किया जाए
(8)-नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।
(9)25% फ्री बिजली सुविधा पुन:बहाल की  जाये।
(10) सातवें वेतनमान की विसंगति 4400 ग्रेड पे स्केल को अग्रवाल समिति की सिफ़ारिश पर राज्य शासन के अनुरूप विधुत कर्मियों/पेंसनर्स को भी उसका लाभ दिया जाये ।
(11) 2 वर्ष से लंबित जीटीआईएस,जी एस एल आई एवं कंप्यूटेशन का  भुगतान शीघ्र किया जाये।
(12) केंद्र के पेंशन नियम के अनुरूप पेंशन नियम -1976 में संशोधन कर अविवाहित,विधवा, तलाकशुदा पुत्री को आजीवन परिवार पेंशन भुगतान आदेश शीघ्र जारी की जाए।
 मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भूपाल सिंह राठौड़ नीमच जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर बैरागी सचिव सूरज मल्आर्य फैमिली पेंशनर जिलाध्यक्ष श्यामा देवी विश्वकर्मा सचिव भंवर  बाई गुज्जर रफीक मोहम्मद  मंसूरी देवीलाल हाडा  घीसाजोशी उपाध्यक्ष भेरू लाल शर्मा ओमप्रकाश सोलंकी ने सभी पेंशनर साथियों से अनुरोध किया है कि दिनांक 14 नवंबर 2022 को फोर जीरो चौराहा नीमच  पर प्रातः 11:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे एवं अपनी एकता परिचय देवें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE