BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2022, 3:49 pm
BIG NEWS : रतलाम के आलोट में यूरिया खाद लूट प्रकरण में कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन पर कार्रवाई, पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार, पढ़े पवन कुमार धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। पुलिस ने जिले के आलोट नगर में स्थित विपणन संघ के गोदाम से यूरिया खाद लूटने के मामले में कांग्रेस नेता व अभिभाषक योगेंद्रसिंह जादौन को इंदौर से हिरासत में ले लिया। वहां से उन्हें आलोट थाना लाया गया। सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आक्रोश व्यक्त कर कहा कि लूट का आरोप झूठा है। उधर, अभिभाषक संघ ने भी जादौन की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए नेशनल लोक अदालत का बहिष्कार कर दिया। पुलिस मामले में आलोट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला व अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि रबी सीजन में खाद की आपूर्ति में देरी होने से किसानों में रोष है।

आलोट क्षेत्र में 10 नवंबर को दोपहर तक कुछ किसानों को ही खाद मिल पाया था। शेष किसान खाद वितरण केंद्र (गोदाम) पर लाइन लगाकर खाद मिलने का इंतजार कर रहे थे। जानकारी मिलने पर विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्रसिंह जादौन व अन्य विपणन संघ के केंद्र पर पहुंचकर पावती रखकर किसानों को खाद देने की बात कही थी। इसे लेकर विधायक तथा केंद्र प्रभारी व कर्मचारियों के बीच बहस हो गई थी। बाद में विधायक गोदाम का शटर उठाकर किसानों से खाद लेने के लिए कहा था तो कई किसान गोदाम में घुसकर खाद की बोरियां उठाकर ले जाने लगे। कर्मचारियों ने किसानों को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की थी। चेक करने पर गोदाम में खाद की 28 बोरियां कम पाई गई थी।


यह मामला कुछ ही दूर में सुर्खियों में आ गया था। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी मिलने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी व एसपी अभिषेक तिवारी भी आलोट पहुंचे थे। बाद में रात में पुलिस ने आरोपित विधायक चावला, कांग्रेस नेता जादौन व अन्य के खिलाफ भादंवि की धारा 353, 332 व 392 में शासकीय कार्य में बाधा व लूट का मामला दर्ज किया था। तभी से पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि जादौन इंदौर में है। शुक्रवार को दल इंदौर पहुंचा व जादौन को हिरासत में लेकर रात पौने बारह बजे आलोट लेकर आया। एसआइ पंकज राजपूत के अनुसार जादौन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE