नीमच। वार्ड नंबर 26 स्थित फ्रूट मार्केट से जिला चिकित्सालय की ओर जाने वाले रोड पर गंदगी का साम्राज्य है। यहां नगर पालिका द्वारा छोटे दुकानदारों के सामने एक स्थान पर कचरा पॉइंट बना दिया गया है। जहां सब्जी मंडी और पास में स्थित माल गोदाम का कचरा इकट्ठा कर यहां डाल दिया जाता है। साथ ही हॉस्पिटल के अपशिष्ट पदार्थ भी यहां डाले जाते हैं। जिस कारण दुकानदारों के सामने भारी गंदगी फैली रहती है। इस कचरे के ढेर से व्यर्थ सामान पुट्ठे, गत्ते पनिया धूल और अन्य सामान आदि उड़कर दुकानों में आ जातै है। जिससे दुकानदार परेशान है। कचरे की वजह से असहनीय बदबू दिनभर दुकानदारों को झेलनी पड़ रही है।
इन्हीं कारणों के चलते इस रोड पर दुकानों के आसपास आवारा पशु विचरण करते हैं। जिस कारण दुकानों के चबूतरे पर गंदगी व्याप्त रहती है ।यह कचरे का ढेर दुकानदारों के लिए गंदगी और बीमारी का घर बन गया है। यह मार्ग जिला चिकित्सालय जाता है। जहां से बीमार लोग गुजरते हैं। कचरा उठाने के लिए आने वाले डोर टू डोर वाहन भी दिन में एक बार इस कचरा इस कचरा पॉइंट से ले जाता है। फिर दिन भर कचरा इकट्ठा होता रहता है।
दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका एवं वार्ड पार्षद मनोहर मोटवानी इसका समाधान करे ताकि दुकानदारों को इस गंदगी और असहनीय बदबू से निजात मिल सके। दुकानदार बेवजह उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बच सके।