BREAKING NEWS
VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2022, 2:41 pm
BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और शादी के नाम पर ठगी करने वाली गैंग के शातिर बदमाश, जैसे ही खाकी को लगी पुख्ता जानकारी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब दी दबिश तो मिली ये बड़ी सफलता, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा जिले के गंभीर, धोखाधड़ी एवं अन्य अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देश दिये जाते रहे हैं। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, गौतम सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक अमित सोनी, थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली के शादी करवाने के नाम पर ठगी करने वाली गैंग के द्वारा कारित किये अपराध में फरार चल र‍हे गैंग के समस्त आरोपियों मंदसौर पुलिस थाना शहर कोतवाली के द्वारा गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। 

घटना का विवरण-
दिनांक 19.04.2022 को थाना शहर कोतवाली पर फरियादी श्यामलाल माहेश्वरी निवासी-सत्यम विहार रामटेकरी मंदसौर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि उनके द्वारा अपने बेटे प्रवीण की शादी के लिये लडकी की तलाश की जा रही थी। इस बीच उनकी मुलाकात मंगला देवी निवासी-रतलाम से होती है जो शादी के लडकी होने की बात बताती है। दिनांक 16.04.2022 को मंगला देवी अपने साथ लडकी आरती एवं उसके रिश्तेदार अर्जुन प्रजापति व पूजा को लेकर आई इसके बाद मंगला देवी व सारे रिश्तेदार आरती बिंद को फरियादी के घर पर छोडकर तथा शादी की तैयारी के नाम पर 02 लाख रुपये लेकर तथा 02 दिन बाद वापस आने का बोलकर फरियादी के घर से चले गए। दिनांक 18.04.2022 को फरियादी जब बाजार गया हुआ था तो आरती बिंद ने फरियादी की पत्नी विष्णु बाई व बडी बहु प्रियंका चाय मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया तथा घर मे रखे हुए आभूषण व नगदी 1 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। 
फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना शहर कोतवाली मंदसौर पर अप.क्रमांक 225/2022 धारा 420,380,328,120-बी भादवि का कायम किया गया। पुलिस टीम द्वारा मंगला देवी को रतलाम से, आरती बिंद को इटारसी होशंगाबाद से व अर्जुन प्रजापति को भोपाल से गिरफ्तार किया गया व आरोपियों से नगदी व आभूषण जप्त किये गए थे। फरार आरोपिया पूजा की तलाश जारी थी। सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की पूजा अपने साथियों के साथ फिर किसी को ठगी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में घूम रही है। 
सूचना पर एक स्कॉर्पियो डच्47 सीए 0161 में पूजा मिली जिस का वास्तविक नाम दुर्गेश अहिरवार है उसका साथी और पति राजेश अहिरवार निवासी बाबई नर्मदा पुरम उसकी देवरानी रोशनी और रिश्तेदार जिया भी साथ में मिले पूजा उर्फ दुर्गेश ने बताया कि यह सभी मिलकर प्लानिंग के तहत कुंवारे लोगों की जानकारी निकालते थे और खासतौर से ऐसे लोगों को टारगेट करते थे जिनकी शादी होने में दिक्कत आ रही है फिर योजना बनाकर उनके पास खुद पूजा या रोशनी या जिया या किसी अन्य महिला को तैयार करके दुल्हन के रूप में प्रस्तुत करते थे स्वयं रिश्तेदार बन जाते थे और मौका देख कर परिजनों को खाने पीने में कुछ मिलाकर या समय देखकर आभूषण और पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाते और पैसे आपस में बांट लेते थे। इस गिरोह की सरगना दुर्गेश अहिरवार और पूजा पति राजेश अहिरवार निवासी मेहरागांव इटारसी है। इसके इसी काम में इसका पति राजेश उर्फ गब्बर पिता बद्री लाल अहिरवार निवासी बागरा रोड बेरिया वेयर हाउस,बाबई है जो अपनी गाड़ी में इनको लेकर घूमता था और प्लानिंग के तहत शिकार होता था राजेश पूर्व में नर्मदापुरम से जिला बदर भी रह चुका है इसके ऊपर लूट शराब तस्करी सहित कई मामले दर्ज हैं । दुर्गेश के पति राजेश के छोटे भाई दौलत की पत्नी रोशनी अहिरवार और जिया और जिज्ञासा पिता रामचंद्र अहिरवार निवासी बाबई भी इनकी गैंग में शामिल है। 
दुर्गेश ने इसी प्रकार के ठगी के मामले नेपानगर देवास बावड़ीया औद्योगिक क्षेत्र थाना में भी दर्ज है रोशनी ने सुसनेर जिला आगर के महेंद्र जैन के साथ भी मई-जून 2022 में एक रजिस्टर्ड मैरिज के कागजात भी बनवाए हैं । और उनसे भी ठगी करके ले गई है जिसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, किंतु इनके मोबाइल में वह दस्तावेज मिले हैं दुर्गेश और उसकी गैंग भोले भाले कई लोगों को ठग चुके हैं लोग सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण इनकी शिकायत करने से कतराते हैं उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है राजेश और दुर्गेश का पुलिस रिमांड लिया गया है। 
    
आरोपियों के नाम- 
- राजेश उर्फ गब्बर पिता बद्री लाल अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी बागरा तवा रोड डेरिया वेयर हाउस के पास माखन नगर बाबई जिला नर्मदा पुरम 
- पूजा और दुर्गेश पति राजेश अहिरवार 30 वर्ष निवासी मेहरागांव इटारसी 
- रोशनी पति दौलत अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी बागरा तवा रोड एरिया वेयर हाउस के पास माखन नगर बाबई नर्मदा पुरम
- जिया उर्फ जिज्ञासा पिता रामचंद्र अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी बागरा तवा रोड एरिया वेयर हाउस के पास माखन नगर बाबई

पुलिस टीम- 
निरीक्षक अमित सोनी थाना प्रभारी थाना शहर कोतवाली, उप निरीक्षक मनोज गर्ग, सउनि होकम सिंह, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक कमल रावलिया,प्रआर 121 अर्जुन सिंह., कार्य प्रआर 639 आशीष बैरागी (सायबर सेल), आर.मनीष बघेल (सायबर सेल), हरीश यादव, आरक्षक 236 भानुप्रताप सिंह, जितेंद्र टाक, एवं म.आर. 602 राम कुंवर सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE