BREAKING NEWS
KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 12:56 pm
BIG REPORT : आयुष्मान कार्ड नहीं बनाने वाले और आवेदक से राशि लेकर कार्ड नहीं देने वाले कियोस्क संचालकों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा की। जिले में आयुष्मान कार्ड लक्ष्य से 75 फीसदी बनने के कारण समग्र रूप से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत हितग्राहियों के नवंबर माह में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग,नगरीय निकाय जनपद पंचायत महिला बाल विकास शिक्षा विभाग श्रम विभाग आदिम जाति कल्याण विभाग के संयुक्त दल बनाकर आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। विभागों को जिम्मेदारी दी जाकर प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। जनपद और नगरीय निकाय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।इस अभियान के साथ ही आधार कार्ड और समग्र आई डी बनाने और उन्हें सुधार व संशोधित भी किया जाएगा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित किया कि शासकीय, अशासकीय विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। रात्रि कालीन समय में शिविर आयोजित कर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निरंतर किया जाए। 

कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड ना बनाने वाले और आवेदक से राशि लेकर कार्ड न देने वाले कियोस्क संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कारवाई के भी निर्देश बैठक में दिए। बैठक में एसडीएम राजेंद्र सिंह रघुवंशी, सीएमएचओ एसएस मालवीय सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE