BREAKING NEWS
KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 1:13 pm
REPORT : कलेक्टर गुप्ता ने की स्वास्थ्य विभाग में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सीएमएचओ डॉक्टर एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह सहित समस्त कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के समस्त जिला कार्यक्रम नोडल अधिकारियों ने अपना परिचय दिया।

बैठक में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने स्वास्थ्य विभाग में संचालित समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों की पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि की समीक्षा की। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय सहित अन्य संस्थाओं में पदस्थ चिकित्सक ड्यूटी टाइम में किसी प्राइवेट पेशेंट को नहीं देखेंगे। शासन द्वारा प्रैक्टिस करने की छूट दी गई ड्यूटी टाइम के अलावा उसी के अनुसार प्राइवेट पेशेंट देखें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत मातृ-मृत्यु, शिशु- मृत्यु के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए। उन्‍होंने टीकाकरण कार्यक्रम में प्रति मंगलवार और शुक्रवार को टीकाकारण के अतिरिक्त सेशन प्लान कर शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने अनमोल पोर्टल में लक्ष्य के विरुद्ध एएनसी पंजीयन 50 प्रतिशत से कम और टीककरण में 70 प्रतिशत से कम उपलब्धि पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं जिला स्तर पर समीक्षा के निर्देश सीएमएचओ को दिये। उन्‍होंने निर्देश दिये कि हर शनिवार समस्त सेक्टर पर समीक्षा बैठक आयोजित करें। इसके लिए इंचार्ज बनाएं। एजेंडा तैयार कर विस्तृत समीक्षा कर प्रतिवेदन तैयार करें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और संजीवनी क्लिनिक और मानव संसाधन की विस्तृत जानकारी ली। नवीन संजीवनी क्लीनिक भवन के लिए जगह देखने शहरी नोडल अधिकारी को निर्देश दिए। जो भी निर्माण कार्य चल रहे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ता का सभी ग्राम में शतप्रतिशत चयन कर प्रशिक्षण पूर्ण करने को डीसीएम को निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना में हितग्राहियों को 10 दिन में अभियान चलाकर शत प्रतिशत भुगतान करने की निर्देश दिए।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ईसंजीवनी टेलीकंसल्टेशन की विस्तृत योजना बनाकर अधिक हितग्राहियों को लाभ उपलब्ध कराने सीपीएचसी कंसल्टेशन को निर्देश दिए। एनसीडी क्लीनिक में कैंप लगाने सोनकच्छ में कम उपलब्धि पर बीएमओ और बीपीएम को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत कन्नौद और खातेगांव में लक्ष्य के विरुद्ध कम उपलब्धि पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी को भ्रमण कर समीक्षा के निर्देश दिए।आरबीएसके, आईडीएसपी, एसएनसीयू, टीबी, एनवीएचसीपी, आईएचआईपी, मलेरिया, आशा कार्यक्रम, सिविल कार्य, संपूर्ण कायाकल्प सहित समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE