BREAKING NEWS
गुना में छात्रों के समर्थन में सिविल सोसायटी.. <<     गुप्त नवरात्रि पर मां विंध्यवासिनी धाम के.. <<     KHABAR : इंद्र देव की आराधना में उमड़ा रैगर समाज,.. <<     BIG NEWS : पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों को.. <<     KHABAR : विनय कुमार बामने को दी जन्मदिन की.. <<     KHABAR : जिला प्रशासन की पहल रंग लाई, अनाथ बालिका.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से उजड़ रहे खेत,.. <<     BIG REPORT : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न,.. <<     खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 10:54 am
BIG NEWS: ऑपरेशन ऑल आउट, पीएचक्यू से फरमान, राडार पर कमल राणा, कौन घूम रहा है बहरूपियां बनकर, पढें एडिटर नवीन पाटीदार की रिपोर्ट

Share On:-

नीमच। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ऑपरेशन ऑल आउट के अनाउंस के बाद अब मालवा-मेवाड़ के नशे के सौदागरो के खिलाफ एजेंसियों का शिकंजा कसता दिखाई दे रहा है । दो दिन पहले रतलाम रेंज के डीआईजी सुंशात सक्सेना द्वारा तस्कर कमल राणा पर 20 हजार रूपये के इनाम की घोषणा को इसी ऑपरेशन ऑल आउट का हिस्सा माना जा रहा है। 

गौरतलब है कि दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) व खुफिया जांच एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की गई। जिसमें मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों के बड़े अधिकारी व गृहमंत्री मौजूद रहें, सूत्रों के अनुसार बैठक आईबी हेडक्वॉर्टर में रखी गई, ये बैठक करीब सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चली । जिसमें देश की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, नार्को आतंकवाद, तस्करों पर शिंकजा कसने पर चर्चा की गई ।  बैठक में मध्यप्रदेश सहित देशभर के वरिष्ठ आईबी अधिकारी शामिल हुवें। इसके अलावा बैठक में खुफिया जानकारी जुटाने के तंत्र के साथ किस राज्य के क्षैत्र में कौन सा देश विरोधी संगठन या अंडरवर्ल्ड का नाम है जो तेजी से उभर रहा है उस पर शिंकजा केसे कसा जायें इस पर बात हुई, इन पर कार्रवाही करने के लिये ऑपरेशन ऑल आउट चलाया जायें, 

इसी ऑपरेशन ऑल आउट के चलते अब तस्कर कमल राणा एमपी पुलिस के रडार पर दिखाई दे रहा है क्योंकि आईबी को जो इनपुट मिला है उसमें साफ तौर पर यह कहा जा रहा है कि नशे के सौदागरों की सीमा पार से साठ-गाठ है यहां तक की आईबी ने इन तस्करों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएस आई का टूल भी बताया है इन्ही सब इनपुट के चलते अब एमपी पुलिस राणा पर शिंकजा कसने जा रही है 

एमपी की जांच एजेसियों को यह भी सूचना मिली है कि राणा और फरार तस्कर फतेहलाल नागदा का गठजोड़ है फतेहलाल नागदा एमपी पुलिस और केंन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में वारटेंड है और अपना हुलिया बदल कर नीमच मंदसौर मूवमेंट कर रहा है इन सब तथ्यों के उजागर होने के बाद एजेंसिया अंदर खाने इन दोनो के नेटवर्क को तहस नहस करने का मनसुबा तैयार कर चुकी है । 

आईआरएस संजय कुमार जो की केंन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के उपायुक्त है और आईपीएस सूरज कुमार वर्मा जो नीमच जिले के एसपी है इन दोनो ही अफसरों की वर्कदष्टी अब राणा और फतेहलाल नागदा पर है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE