BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2022, 12:00 pm
BIG NEWS : हुंडई वर्ना कार और डीकेन रोड़, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आये अधिकारी, फिर जब नाकाबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए खाकी के होश, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े मुश्ताक़ अली शाह की खबर  

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के कुशल निर्देषन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश एवं एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ आनन्दसिंह आजाद एवं चौकी प्रभारी डीकेन निलेश सोलंकी व उनकी टीम द्वारा 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय हुंडई कम्पनी की वर्ना कार को जप्त कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 नवंबर 2022 को सहायक उप निरीक्षक अर्पिता बोहरा चौकी डीकेन थाना रतनगढ को जरिये मुखबीर द्वारा सूचना पर कार्यवाई करते हुए डीकेन-रतनगढ रोड छोटी पुलिया, डीकेन पर नाकाबन्दी की गई, नाकाबन्दी के दौरान डीकेन तरफ से मुखबीर द्वारा बताये हुलिये का वाहन एक सफेद रंग की हुंडई कम्पनी की वर्ना कार क्रमांक आरजे 14 सीटी 7061 का वाहन आता दिखा, जिसे रोककर ड्रायविंग सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछते उक्त व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश पिता गंगाराम जाति जाट उम्र 28 साल निवासी ग्राम हरडाणी पुलिस थाना खेडापा जिला जोधपुर (राजस्थान) का होना बताया तथा ड्रायवर के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछते उक्त व्यक्ति ने अपना नाम चैनाराम पिता दानाराम जाति जाट उम्र 29 साल निवासी ग्राम लवेरा खुर्द पुलिस थाना खेडापा जिला जोधपुर (राजस्थान) का होना बताया गया। 

आरोपीगणों के कब्जे वाली वर्ना कार की तलाशी लेते वर्ना कार की डिक्की में 03 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में कुल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला, जिसे जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाई कर आरोपीगणों के विरुद्व थाना रतनगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपी प्रकाश जाट एवं चैनाराम जाट से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ आनन्दसिंह आजाद, चौकी प्रभारी डीकेन निलेश सोलंकी एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE