नीमच। क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने धनेरिया कला स्थित शासकीय हाईस्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से वहां आ रही दिक्कतें जानी जिस पर स्कूल मे पीने के पानी व बाथरुम की साफ सफाई नहीं होने के साथ ही स्कूल परिसर में रात्रि के वक्त कुछ बाहरी तत्त्वों द्वारा शराबखोरी कर खाली बोतलें फेकने की समस्या भी बताई जिस पर परिहार ने विद्यार्थियों को संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आ रही समस्याओं को दूर किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी निधि से तैयार की गई बाउंड्रीवाल का अवलोकन कर स्कूल के वर्तमान स्टाफ सदस्यों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा रहे उपस्थित।