BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 5:59 pm
KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश, लाखों रुपये का कच्चा माल और संसाधन किए नष्ट, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले की बड़वाह थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने ग्राम रावत पलासिया, मठ पलासिया और टिटवा पलासिया के जंगलों में संचालित अवैध शराब की भट्टियों पर दबिश देकर करीब 6000 लीटर लहान नष्ट कर दिया।

थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 30 ड्रमों में भरा लहान, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है, मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरण और अन्य संसाधनों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में तड़के सुबह चलाए गए इस अभियान के दौरान जंगलों और नाले किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण गतिविधियों पर कड़ा प्रहार किया गया।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE