BREAKING NEWS
KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<     देवास में नशा मुक्ति के लिए बना.. <<     KHABAR : नीमच का एकमात्र खेल मैदान बचाने की जंग, 26.. <<     KHABAR : पालक संघ द्वारा श्री नूतन विद्यालय में.. <<     KHABAR : देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: Gen-Z के विरोध से गरमाया माहौल, शिक्षा.. <<     KHABAR : राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच के आगे झुकी मोदी सरकार,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<     VIDEO NEWS: बीमार पड़े CJP फाउंडर, फिर भी आंदोलन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     शाजापुर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर,.. <<     बिस्टान में पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 4:09 pm
KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीमांकन रिपोर्ट के बदले कर रहा था डिमांड, उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ौद में पकड़ा, पढे़ खबर 

Share On:-

आगर मालवा। लोकायुक्त संगठन उज्जैन की टीम ने आगर मालवा जिले के बड़ौद तहसील कार्यालय में पदस्थ एक पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी यह रिश्वत सीमांकन रिपोर्ट देने के एवज में मांग रहा था। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई।


लोकायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झलारा निवासी पाल सिंह परिहार ने 1 जून 2026 को उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि हल्का नंबर-08 के पटवारी राजकुमार चौहान ने भूमि सीमांकन के लिए 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।


पहले ले चुका था 15 हजार
परिहार ने अपनी शिकायत में बताया कि पटवारी राजकुमार चौहान पहले ही 15 हजार रुपए ले चुका था और सीमांकन का कार्य भी पूरा कर दिया था। हालांकि, सीमांकन रिपोर्ट सौंपने के लिए वह अतिरिक्त 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था।


रुपए लेते ही दबोचा
शिकायत के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक दीपक सेजवार को जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की योजना बनाई। इसके तहत बड़ौद तहसील कार्यालय स्थित पटवारी कार्यालय में जाल बिछाया गया। शिकायतकर्ता द्वारा पटवारी राजकुमार चौहान को 5 हजार रुपए देते ही, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।


इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी राजेश पाठक ने किया। टीम में निरीक्षक दीपक सेजवार के साथ शिवकुमार शर्मा, अनिल, श्याम शर्मा, संजीव, रमेश डाबर और अन्य सदस्य शामिल थे। लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE