BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 5:58 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से चल रहा था फरार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के एक एनडीपीएस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के अंतर्गत डीएसटी की टीम गठित की गई थी।

एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में साइबर सेल के एएसआई राजकुमार तथा कांस्टेबल देवेंद्र, वीरेंद्र और शीशपाल शामिल थे। टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से कार्रवाई करते हुए वर्ष 2021 के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित आरोपी कमल कीर पिता कैलाश कीर, निवासी कल्याणपुर, थाना कोतवाली निंबाहेड़ा को गिरफ्तार किया।

आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंदसौर द्वारा 2 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गुरुवार को डीएसटी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE