BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 5:41 pm
KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा बम निरोधक दस्ता, मंदिर के पीछे की दुकानें हटाई जाएंगी, मेंटल डिटेक्टर से होकर निकलेंगे श्रद्धालु, पढे़ खबर 

Share On:-

निवाड़ी। जिले के ओरछा स्थित श्री रामराजा सरकार मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिला कलेक्टर जमुना भिड़े की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से लैस करने के कई निर्णय लिए गए।


बैठक में स्थायी रूप से बम निरोधक दस्ता गठित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही गर्भगृह के पीछे स्थित सड़क और दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन या संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।


बैठक में मंदिर परिसर में मौजूद वृद्ध और बीमार भिक्षुकों के व्यवस्थापन, छोटे बच्चों द्वारा जबरन तिलक लगाने की शिकायतों और परिसर में घूमने वाले जानवरों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, अस्थायी दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने पर भी सहमति बनी।


श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता
प्रशासन ने मंदिर परिसर में पीए सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ पॉइंट, जूता स्टैंड और स्थायी प्रवेश द्वार स्थापित करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे और मंदिर में फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा।


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कार्यालय, वेटिंग एरिया और सर्वसुविधायुक्त मीटिंग रूम विकसित करने की भी योजना है। मंदिर परिसर को आकर्षक बनाने के लिए पौधारोपण और सौंदर्यीकरण कार्य भी किए जाएंगे।


दर्शनार्थियों के सुलभ प्रवेश के लिए चारों प्रमुख रास्तों - मछली दरवाजा, चतुर्भुज मंदिर मार्ग, फूलबाग मार्ग और अखाड़े वाला मार्ग पर स्थायी गेट लगाए जाएंगे। इन द्वारों पर केटल केचर और लॉकर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE