BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 6:43 pm
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला रोजगार, 220 ने कराया पंजीयन, एनआरएलएम हितग्राहियों को 15 लाख रुपये के चेक वितरित, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई सीतामऊ में जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विधायक डंग ने युवाओं से स्वरोजगार अपनाने और अपने क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा आत्मनिर्भर बनकर न केवल स्वयं का विकास करें, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें।

मेले में जिलेभर से पहुंचे 220 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया, जबकि विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से 149 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी गई। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत हितग्राहियों को 15 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।

मेले में आदिम जाति कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मध्यप्रदेश आजीविका मिशन, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। आयोजन के माध्यम से युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के विविध अवसरों से अवगत कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE