BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 5:33 pm
KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में नीमच प्रदेश में 7वें स्थान पर, लक्ष्य से 106 प्रतिशत अधिक ऋण वितरण, 4190 पथ विक्रेताओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मध्यप्रदेश की राज्य स्तरीय रैंकिंग में 7वां स्थान प्राप्त किया है। जिले ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक ऋण वितरण कर प्रदेश में अपनी सशक्त पहचान बनाई है।

जिले को योजना अंतर्गत 3957 प्रकरणों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके विरुद्ध 5649 आवेदन विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए गए। इनमें से 4408 प्रकरण स्वीकृत हुए तथा 4190 पात्र पथ विक्रेताओं को ऋण वितरित किया गया। इस प्रकार जिले ने लक्ष्य के मुकाबले 106 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि दर्ज की है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी, ठेला, फेरी, फुटपाथ एवं अन्य छोटे स्वरोजगार व्यवसाय संचालित करने वाले पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना के प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को अगले चरण का लाभ भी मिलता है। साथ ही डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक एवं ब्याज अनुदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

योजना के तहत अब पात्र हितग्राहियों को यूपीआई लिंक्ड डिजिटल क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जा रही है। इस कार्ड के माध्यम से पथ विक्रेताओं को 30 हजार रुपये तक की डिजिटल क्रेडिट सीमा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें व्यवसाय संचालन में अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिल सकेगी।

जिले की इस उपलब्धि में नगर पालिका परिषद नीमच सहित सरवानिया महाराज, रतनगढ़, जीरन, मनासा, सिंगोली, अठाना, जावद, रामपुरा, नयागांव, डिकेन एवं कुकड़ेश्वर नगर निकायों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन निकायों द्वारा शिविर, सर्वेक्षण और हितग्राही संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र पथ विक्रेताओं को योजना से जोड़ा गया। नगर पालिका परिषद नीमच ने सर्वाधिक प्रकरण बैंकों को भेजकर विशेष भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 भी प्रारंभ हो चुकी है। जिले के सभी नगरीय निकायों में नए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। पात्र पथ विक्रेता, रेहड़ी एवं ठेला संचालक अपने संबंधित नगर पालिका या नगर परिषद कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। सभी विभागों, नगरीय निकायों एवं बैंकिंग संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से नीमच जिले ने प्रदेश में यह महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। आगामी समय में और अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE