उज्जैन। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह आज दोपहर उज्जैन पहुंचे और सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए इस दौरान उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा । मंत्री राकेश सिंह ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन कर ध्यान लगाया । दर्शन के उपरांत मंदिर समिति की ओर से मंत्री राकेश सिंह का सम्मान किया गया।
दर्शन के पश्चात चर्चा में राकेश सिंह बोले कि जब तक सनातन है तब तक बाबा महाकाल की कृपा से यह धरती ओर यह देश पल्लवीत है। में सौभागशाली हूं जो मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लिया है उसके कारण बार दृ बार बाबा महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिलता है। बाबा महाकाल के दर्शन एक दिव्य अनुभूति है। महाकाल के दर्शन कर देश ओर प्रदेश की समृद्धि के लिए आशीर्वाद माँगा है। प्रदेश डॉ मोहन यादव ओर देश मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर विकास के रास्ते पर आगे बढे।