BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 4:46 pm
BIG NEWS : सीएम रोज एक घंटे गाली देने का सेशन रखें, रतलाम में बोले जीतू पटवारी, टपोरी कहने पर दिया धन्यवाद, बीजेपी को कैंसर बताया, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा को कैंसर की तरह बताया है। सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा टपोरी कहने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी गालियां हमारे लिए फूल हैं। प्यार है, मोहब्बत है। वे सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ नफरत फैलाते हैं। कांग्रेस पार्टी मोहब्बत की दुकान लेकर चलती है। भाजपा के नेताओं की चाल, चरित्र और चेहरे सबको मालूम हैं।


पटवारी गुरुवार दोपहर रतलाम के नामली में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। वे जिला कांग्रेस के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आए थे। प्रशिक्षण वर्ग में मीडिया को जाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक ली। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात की।


सीएम रोज एक घंटे गाली देने का सेशन रखें
सीएम द्वारा टपोरी कहने के सवाल पर पटवारी ने कहा कि सीएम रोज एक घंटे का सेशन रखें। मुख्यमंत्री ने जब इस तरह की भाषा का प्रयोग किया, तब वह भाजपा का कोई प्रशिक्षण कार्यक्रम था। उसी प्रशिक्षण में उन्होंने ऐसा कहा। वे ऐसा करते रहें और कार्यकर्ताओं को इस तरह की ट्रेनिंग देते रहें। 


जीतू बोले- जनता को स्वर्ग जैसे सपने दिखाए
पटवारी ने कहा कि आज देश की भयावह स्थिति है। आपको याद होगा, हमारे प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी थे। उनके शासनकाल में सोना गिरवी रखना पड़ा था। आज मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत और ईमानदार भारत की कल्पना की गई थी। विश्व में देश को नंबर वन बनाने के संकल्प के साथ वोट लिया गया था। किसानों, गरीबों, युवाओं, उद्योगपतियों, मिडिल क्लास और व्यापारियों को महंगाई से निजात दिलाने जैसी बातें की गईं, जो स्वर्ग जैसे सपने लगते थे। लेकिन आज स्थिति इसके उलट है। देश किस दिशा में जा रहा है।


भाजपा के नेताओं के रग-रग में भ्रष्टाचार
पटवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार का कैंसर और भारतीय जनता पार्टी, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जैसे घर-घर में भ्रष्टाचार घुस गया है, मध्यप्रदेश की जड़ों में घुस गया है, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के एक-एक नेता की रग-रग में भ्रष्टाचार है, जिससे मंत्री चेतन्य काश्यप भी नहीं बचे हैं।


आज रतलाम में क्या हालात हैं। भाजपा के इतने पुराने नेता, जिन्होंने पार्टी की स्थापना में योगदान दिया, गांव-गांव में पार्टी को एक-एक कार्यकर्ता के बीच सींचा, उन्हें धरना देना पड़ रहा है। कोठारी जी का बयान भी सामने आया। भूमाफिया प्रशासन के संरक्षण में कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने सच्चाई बताई है। जितने भ्रष्टाचारी, गुंडे और कब्जाधारी हैं, वे सब चेतन्य काश्यप के आसपास हैं।


चेतन जी अपने आपको दानदाता बताते हैं। वे बहुत संपन्न हैं। अलग-अलग तरह से सबकी सहायता कर अपने आपको बड़ा दानदाता प्रोजेक्ट करते हैं।


क्या यहां के आमजन को रोजगार मिला है? क्या मोदी गारंटी मिली है? चुनाव में शिवराज सिंह ने कहा था कि 3 हजार रुपये दूंगा। क्या मिलने लगे? मध्यप्रदेश में पिछली लगभग 74 छोटी-बड़ी योजनाएं बंद कर दी गईं। संबल योजना बंद कर दी। आयुष्मान कार्ड गरीबों के लिए था, लेकिन भाजपा के लोगों को पालने-पोसने का माध्यम बन गया। इससे अस्पतालों को मदद की जा रही है।


वल्लभ भवन से चल रहा करप्शन
पटवारी ने कहा कि प्रदेश में मोहन यादव जी नेतृत्व कर रहे हैं। वे करप्शन कर रहे हैं। भोपाल के वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल पर करप्शन चल रहा है। जब मैं सवाल करता हूं तो वे नाराज हो जाते हैं। वे अलग-अलग तरीके से प्रहार करते हैं।


मैं मानता हूं कि एक मुख्यमंत्री का दायित्व यह है कि विपक्ष सवाल करे तो उस समस्या पर जवाब दिया जाए। सरकार के जो प्रयास हैं, वे जनता को बताए जाएं। इसके विपरीत सोशल मीडिया पर आलोचना और व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE