BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 5:24 pm
KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच प्रोटीन कारखाने में लगा पंजीयन शिविर, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की दी जानकारी, श्रमिकों का मौके पर हुआ निःशुल्क पंजीयन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम नेवड़ स्थित नीमच प्रोटीन कारखाने में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना अंतर्गत विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लेकर योजना की जानकारी प्राप्त की तथा पंजीयन कराया।

शिविर में श्रम विभाग के प्रतिनिधि सज्जन सिंह चौहान ने श्रमिकों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे असंगठित श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है, वे इस योजना में शामिल हो सकते हैं। योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाभार्थी को प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि योजना में आयु के अनुसार 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होता है। श्रमिक द्वारा जमा की गई राशि के बराबर अंशदान केंद्र सरकार भी वहन करती है, जिससे वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

शिविर के दौरान श्रम विभाग एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की टीम द्वारा आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नंबर के आधार पर पात्र श्रमिकों का मौके पर ही निःशुल्क पंजीयन किया गया। पंजीयन पूर्ण होने के बाद श्रमिकों को श्रमयोगी मानधन कार्ड भी वितरित किए गए।

कारखाना प्रबंधन ने भी श्रमिकों को इस सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिलेभर में ऐसे शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजना का लाभ मिल सके और उन्हें वृद्धावस्था में आर्थिक संबल प्राप्त हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE