BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 5:28 pm
KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने किया रात्रि भोजन, खातीखेड़ा में हरिराम के परिवार के बीच पहुंचे कलेक्टर, योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का लिया फीडबैक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जनजाति बाहुल्य ग्राम खातीखेड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर आत्मीयता और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल पेश की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी हरिराम के नवनिर्मित आवास का निरीक्षण करने के साथ ही उनके परिवार के साथ बैठकर रात्रि भोजन भी किया।

शिविर के पश्चात कलेक्टर चंद्रा लाभार्थी हरिराम के घर पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास की गुणवत्ता का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से चर्चा कर योजना से प्राप्त लाभ, किस्तों के भुगतान एवं निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली।

इसके बाद कलेक्टर ने लाभार्थी परिवार, जिला अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ जमीन पर पंगत में बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा प्रशासन जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझे और उनका समाधान सुनिश्चित करे।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और प्रत्येक पात्र हितग्राही को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, वन मंडल अधिकारी एसके अटोदे, एडीएम बीएस कलेश, एसडीएम प्रीति संघवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने लाभार्थी परिवार से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया।

कलेक्टर चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वीकृत सभी प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए तथा हितग्राहियों को सभी किस्तों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE