BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2022, 1:21 pm
REPORT : जिला स्‍तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, कलेक्टर ने दिए चल्‍दू से नयागांव तक हाईवे से तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चल्‍दू से नयागांव तक हाईवे पर चिन्हित अतिक्रामकों को नोटिस जारी किए गए है। नोटिस अवधि के पश्‍चात भी यदि वे अतिक्रमण नहीं हटाते है, तो म.प्र.सडक विकास प्राधिकरण, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर अवगत कराये। यह निर्देश कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला स्‍तरीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में एसपी सूरज कुमार वर्मा, एडीएम नेहा मीना, डिप्‍टी कलेक्‍टर आकांक्षा करोठिया, आरटीओ रितु अग्रवाल एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने न.पा.नीमच को निर्देश दिए कि नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार सडकों पर से आवारा पशुओं को हटवाना सुनिश्चित करें और संबंधित पशुपालक से निर्धारित राशि का जुर्माना वसूल करें।

बैठक में बताया गया कि ग्‍वालटोली के समीप पुलिया निर्माण का काम ठेकेदार द्वारा बुधवार से पुनरू प्रारंभ कर दिया गया है। मार्च तक उक्‍त पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जावेगा। कलेक्‍टर ने मनासा, कंजार्डा मार्ग पर स्थित पुलियाओं का निर्माणाधीन कार्य भी शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में शोरूम चौराहे पर ट्राफीक सिंगनल लगाने तथा इस चौराहे पर स्थि‍त विद्युत ट्रांसफार्मर हटवाने के निर्देश भी न.पा.सीएमओ नीमच को दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने हाईवे पर अकस्‍मात आ जाने वाले जंगली पशुओं के कारण दुर्घटना की संभावना को देखते हुए ऐसे चिन्हित स्‍थानों पर रेडियम संकेतक लगाने तथा स्‍पीड ब्रेकरों पर रंग करवाने के निर्देश दिए। बैठक में आरटीओ रितु अग्रवाल ने पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन प्रस्‍तुत किया तथा अंत में सभी का आभार व्‍यक्‍त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE