BREAKING NEWS
KHABAR : नगर में राजनीति के भेंट चढ़ा देवी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संगठनात्मक कार्यों के लिए दिल्ली प्रवास.. <<     महेश्वर में निकली देवी अहिल्या की पालकी.. <<     KHABAR : जीएसटी की नई दरों से किसान, व्यवसायी और आम.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की नयागांव चौकी पुलिस और हुंडई.. <<     खरगोन जिले में पर्यावरण सेवक हीरालाल कुशवाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सड़क पर निकलकर नारेबाजी की, कुशवाह समाज ने.. <<     शुजालपुर में किसानों का सैटेलाइट सर्वे के.. <<     KHABAR : अनुसूचित एवं जनजातीय शासकीय बालक जिला.. <<     KHABAR : नगर में पर्यावरण की अलख जगाने वाले.. <<     KHABAR : नीमच जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मनासा.. <<     खरगोन जिले के निमरानी में अवैध शराब से बिगड़.. <<     KHABAR : कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर महिलाओं.. <<     मंदसौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने.. <<     BIG NEWS : एमपी के निशानेबाजों ने कजाकिस्तान में.. <<     KHABAR : नीमच जिले के ग्राम हनुमंतिया में चलाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2022, 4:31 pm
BIG NEWS : शहर का अजय डोडिया और कंपनी में नौकरी, जब घर से निकला तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, फिर जैसे ही बजी परिजनों के फोन की घंटी तो परिवार में पसर गया मातम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार अलसुबह एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और औद्योगिक पुलिस की सहायता से शव जिला चिकित्सालय पहुंचाया। शव की शिनाख्त मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर हुई। जिसके बाद परिजनों से औद्योगिक थाना पुलिस ने संपर्क किया। उन्हें घटना की सूचना दी। जिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार अलसुबह बजरंग नगर रेलवे ट्रेक पर एक युवक के ट्रेन से कट जाने की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय भेजा गया। मृतक की शिनाख्त उसके पास से मिले दस्तावेजों से अजय पिता पवन डोडिया उम्र 23 वर्ष निवासी मेंढक़ीचक के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि उन्हें औद्योगिक थाना पुलिस से सूचना मिली थी जिसके बाद हम जिला चिकित्सालय आए जहां उसके शव को देखकर उसकी पहचान की थी। 

मृतक के पिता पवन ने बताया कि मृतक अजय नवीन केमिकल्स कंपनी में कार्य करता था। शुक्रवार दोपहर में वह घर पर कंपनी जाने का कहकर निकला था। परिजनों ने बताया था कि उसकी दूसरी शिफ्ट चल रही थी। पिता ने बताया कि उसकी मां भाई साथ में रहते हैं। पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं व उसका छोटा भाई दुकान पर काम करने जाता है। फिलहाल मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच मेें लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE