नीमच। जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग एवं अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत अरविंद डामोर एवं नोडल अधिकारी नशा मुक्त भारत अभियान एवं जिला समन्वयक जन अभियान परिषद के वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन द्वारा 23 दिसंबर शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम माताजी का खेड़ा में सेक्टर 4 के प्रभारी नवनीत परमार ने नशा मुक्त भारत अभियान चलाया।
इसी कड़ी में नवनीत परमार द्वारा विद्यालय में बच्चों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूक किया एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्ति कार्यक्रम एक स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा चलाया जाने वाला एक कार्यक्रम है जिसमें नशा करने वालों को उचित ज्ञान देकर जागरूक किया जाता है। जो कि देशभर में चलता रहता है।
शाला परिसर में शपथ विश्वास शर्मा (प्रधानाध्यापक) द्वारा गांव के गणमान्य नागरिक व विद्यार्थियों की उपस्थिति में दिलवाई गई। परिसर में शिक्षिका स्नेहलता पाटीदार, शिक्षिका रेखा दिगा, गांव के नागरिक, एसएमसी अध्यक्ष मांगीलाल मीणा, लालचंद्र मीणा, दिलीप मीणा, रमेश चंद मीणा की उपस्थिति में शपथ समारोह संपन्न हुआ। उक्त जानकारी संस्था सचिव पायल जैन ने दी।