BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2022, 6:25 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल ने किया जिला चिकित्‍सालय का आकस्मिक निरीक्षण, उपचार व्‍यवस्‍थाओं और सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला चिकित्‍सालय नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर, उपलब्‍ध उपचार व्‍यवस्‍थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया तथा सिविल सर्जन व चिकित्‍सकों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. ए.के.मिश्रा, डॉ.दिनेश प्रसाद, डॉ.महेन्‍द्र पाटील एवं स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल द्वारा जिला चिकित्‍सालय के निरीक्षण दौरान ट्रामा सेंटर, कोविड आईसीयू वार्ड, कोविड कार्ड, आईसोलेशन वार्ड, शिशु भर्ती वार्ड, शिशु आईसीयू वार्ड, आपरेशन थियेटर, सीटी स्‍केन कक्ष, सीसीटीव्‍ही कंट्रोल रूम, हेल्‍प डेस्‍क, ब्‍लड बैंक आहार केंद्र, ई हास्‍पीटल सर्वर, ओपीडी पर्चीकाउन्‍टर आदि का निरीक्षण कर, आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर अग्रवाल ने विभिन्‍न वार्डाे के निरीक्षण दौरान सभी बेड पर आवश्‍यकतानुसार बेडशीट उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए। उन्‍होने वार्डाे में पर्याप्‍त साफ-सफाई व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने तथा कोविड स्‍टोर रूम में उपलब्‍ध सभी आक्‍सीजन कंसट्रेंटर को चालू कर उनकी जांच करने के निर्देश दिए , ताकि आपात स्थिति में उनका उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्‍टर ने कोविड आईसीयू वार्ड में आक्‍सीजन की आपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली। उन्‍होने विभिन्‍न वार्डाे व परिसर में साफ-सफाई की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने आक्‍सीजन प्‍लांट को चालू कर, उसका परीक्षण करवाने के निर्देश भी सिविल सर्जन को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE