चित्तौडगढ़। जिले में विद्यालय सहायक पद पर एडॉप्ट से वंचित विद्यालय सहायक संघ ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें 226 ग्राम पंचायत सहायकों को शीघ्रता अतिशीघ्र प्रभाव से शिथिलन आदेश प्रदान कर एडॉप्ट करने की मांग की। बताया कि विद्यालय सहायक पद पर एडॉप्ट होने से वंचित चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त वंचित ग्राम पंचायत सहायकों को शिथिलन प्रदान करते हुए शीघ्रता अतिशिघ्र प्रभाव से विद्यालय सहायक पद पर एडॉप्ट कराने का निदेशालय बीकानेर को आदेश प्रदान करावें ताकि चित्तौडगढ जिले में विद्यालय सहायक पद से प्रभावित 226 ग्राम पंचायत सहायकों को संविदा सेवा रूल्स 2022 में राहत दिलाने का श्रम करें।
1. यह कि चित्तौडगढ जिले मे कार्यरत सभी ग्राम पंचायत सहायको को संविदा सेवा रूल्स 2022 में प्रभावित हुए ग्राम पंचायत सहायकों को विद्यालय सहायक के पद पर एडॉप्ट कराने की कृपा करावें।
2. यह कि ग्राम पंचायत सहायकों की अधिकतम आयु सीमा अन्यून रखी जावें।
3. यह कि ग्राम पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया में न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व अधिकतम आयु सीमा अन्यून थी। वर्तमान में एडोप्ट प्रक्रिया में भी आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम अन्यून रखी जावें।
4. यह कि संतान संबंधी व न्यायालय विचाराधीन एवं पारिवारिक परिस्थिति के कारण चलते नौकरी से अस्थाई रूप से रूकावट आने के कारण उन्हें भी राहत दिलायी जावें।
5. यह कि संविदा नियम 2022 के बिन्दु संख्या 20 के अनुसार 5 वर्ष से अधिक अनुभव वाले कार्यरत समस्त पंचायत सहायको को विद्यार्थी मित्र के अनुभव को सेवानियम मे जोडकर स्केनिंग कर पे-ग्रेड का लाभ देते हुए नियमित नियुक्ति कराने के आदेश कराने की कृपा करावें।
अतः अतिशीघ्र वंचित चित्तौडगढ जिले के समस्त वंचित ग्राम पंचायत सहायकों को शिथिलिनता प्रदान करावें।